Advertisement

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के दिल्ली जाने की तैयारी को झटका लगा है

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के दिल्ली जाने की तैयारी को झटका लगा है। 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने रेलवे से 15 कोच की स्पेशल ट्रेन मांगी थी। रेलवे ने पहले इसके संचालन का करीब 22.49 लाख रुपए का एस्टीमेट दिया, लेकिन बाद में बुकिंग से इनकार कर दिया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जारी पत्र में इसकी वजह प्रतिबंधित अवधि बताई है। रेलवे के मुताबिक, प्रस्तावित ट्रेन का समय रेलवे बोर्ड की ओर से अधिसूचित प्रतिबंधित अवधि में पड़ रहा है। ऐसे में इस दौरान स्पेशल ट्रेन की बुकिंग नहीं की जा सकती।

30 अक्टूबर को रायपुर से रवाना होनी थी ट्रेन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने 24 अक्टूबर को रेलवे को पत्र लिखकर ट्रेन की मांग की थी। प्रस्ताव के मुताबिक, ट्रेन 30 अक्टूबर की शाम 7 बजे रायपुर से रवाना होकर 31 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचती। वापसी में 1 नवंबर की रात 8 बजे दिल्ली से चलकर 2 नवंबर को रायपुर लौटने का कार्यक्रम था।

रेलवे के दस्तावेज में ट्रेन का कुल अनुमानित खर्च 22 लाख 49 हजार 510 रुपए दर्ज है। हालांकि, रेलवे ने बाद में बुकिंग से इनकार करते हुए प्रतिबंधित अवधि के बाहर ट्रेन चलाने की योजना बनाने को कहा है।

कांग्रेस ने केंद्र पर लगाया आरोप

स्पेशल ट्रेन नहीं मिलने पर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर रैली में लोगों की भागीदारी रोकने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, ट्रेन नहीं मिलने के बावजूद छत्तीसगढ़ के हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। कांग्रेस के मुताबिक, कार्यकर्ता नियमित ट्रेनों, स्पेशल बसों, हवाई यात्रा और निजी वाहनों से दिल्ली जाएंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57