
भारत जोड़ो यात्रा : खरगे ने शाह से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया
नयी दिल्ली, 28 जनवरी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और इसके समापन समारोह के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के वास्ते हस्तक्षेप करें।.
खरगे ने शुक्रवार को राहुल गांधी द्वारा सुरक्षा कारणों से यात्रा रोके जाने की पृष्ठभूमि में यह पत्र लिखा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पुलिस का सुरक्षा इंतजाम ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा से जुड़े लोगों की सलाह पर शुक्रवार की पदयात्रा रद्द कर दी।.