छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नगरपालिका आम निर्वाचन हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने की गई रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति

नगरपालिका आम निर्वाचन हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने की गई रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बलरामपुर// नगरपालिका आम निर्वाचन 2024-25 हेतु बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के नगरपालिका परिषद बलरामपुर, नगर पंचायत रामानुजगंज, वाड्रफनगर, राजपुर एवं कुसमी के लिए फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली तैयार किया जाना है। फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी(स्थानीय निर्वाचन) श्री रिमिजियुस एक्का के द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को छत्तीसगढ़ निर्वाचन नियम 1993 के नियम 2(ट) के अंतर्गत रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नगरपालिका परिषद बलरामपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार बलरामपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत रामानुजगंज के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार रामानुजगंज को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पंचायत वाड्रफनगर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार वाड्रफनगर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पंचायत राजपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार राजपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नगर पंचायत कुसमी के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार कुसमी को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिका निर्वाचन के सफल संपादन के लिए अपर कलेक्टर इन्द्रजीत वर्मन को अपील प्राधिकारी नियुक्त किया गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!