छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने अम्बिकापुर शहर को एक और सौगात दी।

उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने अम्बिकापुर शहर को एक और सौगात दी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने अम्बिकापुर शहर को एक और सौगात दी है। उनके प्रयास से शहर के 2 स्कूलों का उन्नयन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में हो गया है। नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भगवानपुर का चयन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में परिवर्तित करने के लिए किया गया है। अभी तक अम्बिकापुर शहर में एक ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित था। शहर की आबादी को देखते हुए अतिरिक्त स्वामी आत्मानंद स्कूलों की आवश्यकता थी।अब उपमुख्यमंत्री के प्रयास से शहर को एक साथ 2 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एक साथ प्राप्त हो रहे हैं। इसके लिए स्कूली शिक्षा विभाग ने 26 सितंबर को एक पत्र जारी कर इन दोनो स्कूलों का प्रबंधन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रबंधन समिति को सौंप दिया है। स्कूली शिक्षा विभाग ने साथ ही साथ यह व्यवस्था भी दिया है कि इन विद्यालयों में अंग्रेजी के साथ हिंदी माध्यम की शिक्षा भी दी जायेगी। हिंदी माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के प्रवेश में संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। जरूरी होने पर स्कूलों में 2 पालियों में कक्षाओं के संचालन होगा। इन दोनो स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से कक्षाओं के संचालन के लिए 24-24 की संख्या में स्टाफ का सेटअप तैयार किया जायेगा, जिसकी भर्ती प्रतिनियुक्ति और संविदा भर्ती के माध्यम से की जाएगी। इन स्कूलों के मौजूदा स्टॉफ को भी उपयुक्तता के आधार पर प्रतिनियुक्ति प्राप्त करने का अधिकार दिया है। इसकी प्रक्रिया 3 दिनों के अंदर करने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग ने निर्देशित किया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!