Advertisement

Ambikapur News : समस्याओं के निराकरण हेतु गांव में आयोजित होंगे जन समाधान चौपाल…………..

breaking news

समस्याओं के निराकरण हेतु गांव में आयोजित होंगे जन समाधान चौपाल…………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// लोगों की मांग, समस्या एवं शिकायत के समाधान के लिए सरगुजा जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर जन समाधान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यह जन चौपाल 25 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक किया जाएगा। कलेक्टर  संजीव कुमार झा के द्वारा जन चौपाल के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले के जनपद पंचायत अम्बिकापुर व लुण्ड्रा के लिए तहसीलदार देवेन्द्र कुमार चौधरी, लखनपुर व उदयपुर के लिए तहसीलदार कमलावती सिंह तथा जनपद पंचायत सीतापुर, बतौली व मैनपाट के लिए सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख प्रांजल गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सहायक कर्मचारी के रुप में जनपद पंचायत अम्बिकापुर व लुण्ड्रा के लिए सहायक ग्रेड-03 संतोष यादव, लखनपुर व उदयपुर हेतु संजय मानिकपुरी तथा सीतापुर बतौली व मैनपाट हेतु रोहित कुमार एक्का की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मियों को संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से समन्वय रखते हुए उनके मार्गदर्शन में सौंपे गए कार्य के निर्वहन के निर्देश दिए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47