
रायपुर : तरौद माईनर में एक्वाडक्ट एवं लाईनिंग के लिए 2.92 करोड़ की स्वीकृति
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बालोद जिले के बालोद विकासखण्ड अंतर्गत गोंदली जलाशय परियोजना अंतर्गत तरौद माईनर में एक्वाडक्ट, लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर कार्य के लिए 2 करोड़ 92 लाख 84 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। इससे गोंदली जलाशय परियोजना की रूपांकित सिंचाई क्षमता में 127 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 821.33 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।











