Advertisement

बेमेतरा : पेयजल की सुचारु व्यवस्था के लिए हैण्डपम्पों के संधारण करने के निर्देश

बेमेतरा : पेयजल की सुचारु व्यवस्था के लिए हैण्डपम्पों के संधारण करने के निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में जानकारी ली। जिलाधीश ने गर्मी के मौसम में पेयजल की व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए हैण्डपम्पों का संधारण करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए। साथ ही नदी के एनीकट तटबंध मे पेयजल के पानी सुरक्षित रखने के लिए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किए। कार्यपालन अभियंता जलसंसाधन ने बताया कि शिवनाथ नदी के तटबंधों में स्लूस गेट को वेल्डिंग करवा दिया गया है। कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को निर्देश दिए कि गर्मी के दिनों में नदी का जल स्तर कम होने से रेत का अवैध उत्खनन न हो इसका विशेष ध्यान रखें।
कलेक्टर ने कहा कि अप्रैल माह में मुख्यमंत्री विधानसभावार मैदानी क्षेत्र का भ्रमण कर रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान वे आम जनता से भी मेल मुलाकात करेंगे। जिलाधीश ने इसकी तैयारी करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के पूर्व सभी राजस्व अधिकारी अपने अपने तहसील अनुविभाग के अन्तर्गत राजस्व प्रकरणों का निराकरण शीघ्र कर लेवें। अविवादित नामंतरण, बंटवारा, सीमांकन, फौती के प्रकरण, नवीन राशनकार्ड का निर्माण इत्यादि शामिल है। छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के अन्तर्गत डाटा एन्ट्री कार्य के संबंध मे अधिकारियों से जानकारी ली। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामानों की बिक्री सी-मार्ट के जरिए होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय बेमेतरा के शासकीय कन्या हाई स्कूल के सामने एक भवन का चिन्हांकन किया गया है।
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों से कहा कि आवेदन जो आम जनता के द्वारा मुख्यमंत्री जनचौपाल, कलेक्टर शिकायत शाखा, केन्द्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निवारण प्रणाली (सीपी ग्राम्स), जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा साथ ही आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल निर्माण की प्रगति, गोधन न्याय योजना, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं विक्रय, चारागाह विकास की जानकारी की समीक्षा की। बैठक मे जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा दुर्गेश कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, श्रीमती हीरा गवर्ना, नगरीय निकाय के सीएमओ एवं जनपद पंचायत के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47