छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG NEWS : सामान्य प्रेक्षक शेट्टीनावर ने किया मतदान केंद्रों का निरिक्षण

सामान्य प्रेक्षक शेट्टीनावर ने किया मतदान केंद्रों का निरिक्षण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – प्रेक्षक एसबी शेट्टीनावर ने आज जिलें के विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने सबसे पहले स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सिंघौरी का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपस्थित संबंधित कर्मचारियों को महिला एवं पुरुष मतदाताओं के साथ ही 80 से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या की जानकारी लेते हुये उनके लिए उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्रों में मूलभूत सविधाओं शौचालय, शुद्ध पेयजल, बिजली, रेम्प की जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात उनके द्वारा कन्या पू.मा.शा.वार्ड क्रं. 16 भैरव बाबा मंदिर बेमेतरा तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सिंघौरी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बेमेतरा का निरिक्षण किया एवं साथ ही कहा कि यदि आवश्यकता अनुसार इन मतदान केंद्रों में सुविधाओं की और आवश्यकता होती हैं तो उसकी भी व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता सिंचाई एसकेे शिवहारे, सीएमओ भूपेंद्र उपाध्याय, तहसीलदार परमानन्द बंजारे सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!