Advertisement

कोण्डागांव : संचालक पशु चिकित्सा चंदन त्रिपाठी एवं उप सचिव तुलिका प्रजापति ने मुरनार गोठान का किया निरीक्षण

कोण्डागांव : संचालक पशु चिकित्सा चंदन त्रिपाठी एवं उप सचिव तुलिका प्रजापति ने मुरनार गोठान का किया निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं पशुधन विकास विभाग की संचालक श्रीमती चंदन त्रिपाठी एवं उप सचिव श्रीमती तुलिका प्रजापति द्वारा केशकाल विकासखण्ड के मुरनार ग्राम में स्थित आदर्श गोठान का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालक द्वारा गोठान की महिला समूहों से चर्चा करते हुए गोठान में गतिविधियों के सफल संचालन हेतु सराहना करते हुए उनका प्रोत्साहन भी किया गया। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं से गोठान में संचालित गतिविधियों को बढ़ाने तथा पारम्परिक कार्यों के अलावा अन्य आजीविकापरक गतिविधियों को भी प्रारंभ करने के सुझाव दिये।
इस दौरान संचालक एवं उप सचिव द्वारा गोठान की गतिविधियों से संबंधित एनआरएलएम बिहान, पशुधन विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों को महिलाओं को प्रशिक्षण देकर निरंतर गोठान का अवलोकन करने तथा गोठानों से बनने वाली सामग्रियों के लिए बाजार की तलाश कर उनके विपणन में भी सहायता करने के निर्देश दिये। संचालक द्वारा गोठान में मुर्गीपालन एवं सूकर पालन हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं टीकाकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर करते हुए गोठान में हर पशु के टीकाकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने डेयरी के माध्यम से महिलाओं को लगातार मिल रही आय पर खुशी जाहिर करते हुए डेयरी उत्पादों के प्रसंस्करण हेतु भी महिलाओं को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं शिशिरकांत पाण्डेय द्वारा संचालक एवं उप सचिव को जिले में टीकाकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी देते हुए पशु सखियों द्वारा जिले के पशुओं के टीकाकरण में सहयोग एवं उपलब्धियों को बताते हुए उन्हें पशु सखियों से मिलाया। जिसपर उप सचिव द्वारा पशु सखियों के कार्यों की भी सराहना की गई। मौके पर समूह की महिलाएं एवं पशु विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47