Advertisement

Ambikapur News : छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज………………

छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज………………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक विज्ञान एलबी राजकुमार सिंह  के विरुद्ध लखनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिला शिक्षा  अधिकारी ने बताया कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक विज्ञान एलबी राजकुमार सिंह के द्वारा परीक्षा के दौरान छात्राओं से अश्लील हरकत करने उन्हें धमकी देने और फेसबुक से गंदी चित्र दिखाने संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच विकास खंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर से कराया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांच उपरांत प्रतिवेदित किया गया कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक राजकुमार सिंह के द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की गई है उन्हें धमकी दी गई है तथा फेसबुक के माध्यम से गंदी-गंदी चित्र दिखाए गए हैं। कई छात्राओं ने यह लिखित में बयान दिया है कि इस तरह की घटना शिक्षक के द्वारा विगत कई माह से की जा रही थी। जब इसकी जानकारी छात्राओं ने प्राचार्य को दी तो प्राचार्य के द्वारा तत्काल दोषी शिक्षक, पीड़ित छात्राओं  एवं उनके अभिभावकों को समक्ष में बुलाया गया तथा इसकी सूचना थाने में दी गई ।

थाना प्रभारी लखनपुर के द्वारा सभी को बैठाकर समझाइश दी गई कि यह बहुत गंभीर मामला है। इस तरह की घटना आपराधिक कृत्य है। संस्था से लिखित शिकायत मिलने पर एफ आई आर दर्ज की जाएगी तथा शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस पर प्राचार्य द्वारा थाना प्रभारी को एफआइआर दर्ज करने हेतु लिखित शिकायत दी गई। लिखित शिकायत के आधार पर सहायक शिक्षक राजकुमार सिंह के विरुद्ध गुरूवार को लखनपुर थाना में भारतीय दंड संहिता के तहत एफआईआर दर्ज किया गया ।

गौरतलब है कि प्राचार्य की सूचना तथा विकास खंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर के जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा दोषी शिक्षक राजकुमार सिंह को पूर्व में ही निलंबित कर दिया गया है ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47