Ambikapur News : स्वास्थ्य मेले में ग्रामीण उठा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ……………

स्वास्थ्य मेले में ग्रामीण उठा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ……………

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश तथा सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक जिले के स्वस्थ्य केंद्रों में स्वस्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मेले में ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं योजनाओ के तहत लाभांवित किया जा रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मेले का आयोजन जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया जा रहा है। स्वास्थ्य मेले में डिजिटल हेल्थ कार्ड एटीबी स्क्रीनिंग, टेलीकॉन्सल्टेंसि, स्वास्थ्य देखभाल आदि की जानकारी दी जा रही  है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिले में विकासखण्ड स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा है कि तीन दिवसीय इस आयोजन में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर के अंतर्गत ई-संजीवनी टेलीमेडिसीन परार्मश का आयोजन किया जाए। साथ ही हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टरों में योगा संबंधित वेलनेस गतिविधियों का भी आयोजन हो।