Advertisement

जूनापारा स्थित गौठान में महिला समूह ने शुरू किया किशमिश प्रसंस्करण

कोरिया : जूनापारा स्थित गौठान में महिला समूह ने शुरू किया किशमिश प्रसंस्करण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विकासखण्ड बैकुंठपुर के जूनापारा स्थित गौठान में महिला समूह द्वारा आजीविका के रूप में किशमिश प्रसंस्करण शुरू किया गया है। इस आजीविका का संचालन गौठान में भक्ति महिला समूह के द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के जुनापारा गौठान में आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किशमिश प्रसंस्करण कर रहे समूह से बात कर उनसे गतिविधि की जानकारी ली। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को गौठान में संचालित सभी गतिविधियों, उनसे हुए लाभांश की जानकारी सूचना बोर्ड में उल्लेखित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसे अद्यतन भी करते रहें।
जूनापारा गौठान में लगभग 10 महिला समूह विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। यहां वर्मी एवं सुपर कम्पोस्ट खाद, केंचुआ खाद निर्माण, मशरूम उत्पादन, मुर्गी एवं बकरी पालन, अगरबत्ती निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही वाशिंग पाउडर निर्माण का काम भी महिला समूह द्वारा शुरू किया जाएगा। कलेक्टर शर्मा ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से अजीविका के संबंध में उत्पादन, विक्रय, लाभांश पर चर्चा की और उन्हें मेहनत के साथ बेहतर काम करने हेतु प्रेरित भी किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौठान में सामुदायिक बाड़ी का अवलोकन कर बाड़ी के रखरखाव, विस्तार के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
’गौठान में महिलाओं किशमिश के अतिरिक्त तेल, आटा, मसाला जैसे विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों का भी हो रहा संचालन’
जूनापारा गौठान में किशमिश के अतिरिक्त धान, आटा, मसाला, तेल, किशमिश जैसे प्रसंस्करण इकाइयों का भी संचालन किया जा रहा है। दुर्गा महिला स्व सहायता समूह द्वारा गौठान में धान, आटा, मसाला, का प्रसंस्करण किया जा रहा है। महामाया महिला समूह द्वारा तेल प्रसंस्करण किया जा रहा है। गुलाब महिला समूह द्वारा मुर्गी पालन, लक्ष्मी महिला समूह द्वारा बकरी पालन, उजाला समूह द्वारा अगरबत्ती निर्माण और वाशिंग पाऊडर, भक्ति महिला समूह द्वारा ही वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, लक्ष्मी समूह द्वारा सामुदायिक बाड़ी, और आदिवासी महिला समूह द्वारा मशरूम उत्पादन किया जा रहा है।
कलेक्टर शर्मा ने सभी स्व सहायता समूह की महिलाओं से बात की, और उन्हें मेहनत के साथ बेहतर काम करते हुए उत्पादन बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत, सीईओ जनपद पंचायत, एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47