छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

प्रभा सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// अपर कलेक्टर ए.एल. धु्रव के द्वारा 5 विपत्तिग्रस्त व्यक्तियों के मृतक के निकटतम वारिसों को छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में संशोधित प्रावधान के तहत 4-4 लाख रुपए की आर्थिक राशि स्वीकृत की गई है। जारी आदेशानुसार सरगुजा जिले के अम्बिकापुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम घघरी निवासी मंगली बाई की मृत्यु 19 जनवरी 2020 को कुआं में पानी भरते समय गिरने से पानी में डूबने से हो गई थी मृतक के निकटतम वारिस उनके पति बसंत आडिल्य हैं। इसी प्रकार ग्राम पोड़ीखुर्द निवासी लुरी बाई की मृत्यु 10 जनवरी 2020 को घुनघुट्टा डेम में डूबने के कारण हुई थी मृतक के निकटतम वारिस उनके पति रमाराम हैं। ग्राम मठपारा निवासी राजू भुइंया की मृत्यु 14 जूलाई 2020 को कुआं के पानी में डूबने से हुई थी मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता राजवीर भुइंया हैं। इसी प्रकार तहसील लुड्रा के ग्राम लालमाटी निवासी अनिल तिर्की की मृत्यु 25 मई 2020 को तालाब के पानी में डुबने से हो गई थी मृतक के निकटतम वारिस पत्नी  सुमित्रा हैं। तहसील अम्बिकापुर के ग्राम रेवापुर निवासी शालिनी बड़ा की मृत्यु 29 अक्टूबर 2018 को खाना बनाते समय आग में जलने के कारण हो गई थी मृतक के निकटतम वारिस उनकी माता राजमुनी हैं।

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!