Ambikapur News : कलेक्टर ने किया दरिमा एवं कंचनपुर गोठान का निरीक्षण………..

कलेक्टर ने किया दरिमा एवं कंचनपुर गोठान का निरीक्षण………..

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शुक्रवार को दरिमा एवं कंचनपुर गोठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गोठान को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रुप में विकसित कर महिलाओं के लिए रोजगार और आजीविका उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दरिमा गोठान में कम समय में ही कई गतिविधियां का संचालन शुरु होने व महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखकर सराहना की।
कलेक्टर ने सबसे पहले दरिमा गोठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गोठान में लगे नपीयर घास, अजोला टैंक, बाड़ी विकास, वर्मी खाद्य निर्माण, गोबर खरीदी आदि की जानकारी ली। उन्होंने समूह की महिलाओं को समझाइश देते हुए कहा कि गोठान को आजीविका का केन्द्र बनाना है जिसमें पूरे साल भर कोई न कोई आजीविका से संबंधित कार्य जारी रहेगा। गोबर खरीदी निरंतर जारी रखें। गांव के पशुपालकों को गोबर बेचने के लिए प्रोत्साहित करें।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर ने कंचनपुर गोठान में भी वहां संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया और बेहतर संचालन हेतु अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सी.ई.ओ. विनय कुमार लंगेह, जनपद सी.ई.ओ. एस.एन. तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।