Advertisement

Ambikapur News : कलेक्टर ने एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का किया निरीक्षण…………

कलेक्टर ने एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का किया निरीक्षण…………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शुक्रवार को दरिमा स्थित माँ महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें ताकि समय पर सभी कार्य पूरा हो सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से उन्न्यन कार्य की जानकारी ली और अपेक्षा से कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सोमवार को समस्त दस्तावेज के साथ जिला कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि रन-वे में ग्रेडिंग का कार्य चल रहा है। अंतिम लैयर का ग्रेडिंग किया जा चुका है। ग्रेडिंग में कंपेक्शन किया जा रहा है जिससे समय ज्यादा लग रहा है। अंतिम लेयर के बाद डामर से टायरिंग किया जाएगा। इस महीने के आखिर तक डब्ल्यूबीएम व कम्पेक्सन का कार्य हो जाएगा। रन-वे के  साथ ही प्लेन हॉल्ट एरिया एप्रन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता व्हीके बेदिया, आरआर दर्रो, एयरपोर्ट संचालक सुरेश  बम्बूलड़िया, जनपद सीईओ एस.एन. तिवारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47