Advertisement

Ambikapur News : स्वास्थ्य विभाग ने दी 37 महिला पर्यवेक्षकों को पदोन्नति………..

स्वास्थ्य विभाग ने दी 37 महिला पर्यवेक्षकों को पदोन्नति………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ पी.एस. सिसोदिया ने बताया है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार संभाग में कार्यरत 37 महिला पर्यवेक्षकों को पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत पर्यवेक्षकों को विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्रों में स्थानांतरण किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र हर्राटिकरा की रूकमणी शर्मा को जशपुर जिले के कोतबा सेक्टर, उप स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर की प्रतिमा गुप्ता को कोरिया जिले के सेक्टर कोटाडोल, उप स्वास्थ्य केन्द्र गहिला की उर्मिला एक्का को जशपुर जिले के सेक्टर छिछली, उप स्वास्थ्य केन्द्र ललितपुर की लखमनी तिर्की को जशपुर जिले के सेक्टर किलकिला, उप स्वास्थ्य केन्द्र काराबेल की शांतिदानी तिर्की को जशपुर जिले के सेक्टर सुरंगपानी, उप स्वास्थ्य केन्द्र कतकालो की रंजना तिग्गा को जशुपर जिले के सेक्टर दोकड़ा, उप स्वास्थ्य केन्द्र डिगमा की अरूणीदेवरी को कोरिया जिले के सेक्टर खड़गंवा,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उप स्वास्थ्य केन्द्र केसला की रजनी देवी तिग्गा को जशपुर जिले के सेक्टर कुकुरगांव तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी की शांति मरावी को जशपुर जिले के सेक्टर कलिया में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा बलरामपुर जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र मुरका में पदस्थ निल कुसुम जयंती को बलरामपुर जिले के सेक्टर रनहत, सेक्टर धमनी सिसिलिया एक्का, उप स्वास्थ्य केन्द्र अधौरा की ग्रेस कुजूर, उप स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी की जननी लकड़ा, बलरामपुर की नइहरी टोप्पो, कृष्णपुर की दीपिका राय, करौंधा की शैल कुजूर, सूरजपुर जिले में उप स्वास्थ्य केन्द्र धरतीपारा की बलमदीना टोप्पो,

सोनवाही की शारदा गुप्ता, देवनगर की इंद्रमणी कुशवाहा, सूरजपुर की विजिया साहू, कल्याणपुर की रीना गिरी, प्रेमनगर की प्रफुल्ला जायसवाल, मटीगढ़ा की पुष्पा तिर्की, खरसुरा की शशि जायसवाल, बंजा की सुनिता मंडल, तेलगांव की लक्ष्मी रानी भक्ता, पचिरा की लक्ष्मी सिंह तथा रामेश्वरम की राजकुमारी गुप्ता को पदोन्न्त किया गया है। कोरिया जिले के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र डोमनहिल की चंद्रा कोलारिया, खोंगापानी की संगीता दत्ता, खमरौधा की सीता काशी एवं कसरा की किरण सिंह को पदोन्नत किया गया है। जशपुर जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र आरा की मानो भगत को पदोन्नत किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47