Advertisement

राज्यपाल सुश्री उइके से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटिहार एवं महिला अध्यक्ष सुश्री रश्मि पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कटिहार ने कुर्मी समाज के द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने तथा समाज में शिक्षा के विकास के संबंध में की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने महिलाओं के लिए समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसी तरह आप सभी एक सोच और एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें। आप सभी निश्चित रूप से अपने उद्देश्यों में सफल होंगे।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, उमाकांत वर्मा, प्रभा पटेल, सरिता वर्मा, अंकिता वर्मा उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47