Ambikapur News : एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रतीक्षा सूची जारी………..

एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रतीक्षा सूची जारी………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए 3 अप्रैल 2022 को परीक्षा आयोजित की गई थी। चयन परीक्षा के बाद दावा/आपत्ति लेकर चयन सूची जारी की गई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

यह सूची कार्यालय एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के सूचना पटल पर देखी जा सकती है साथ ही यह सूची शासकीय वेबसाइट www.surguja.nic.in पर देखी जा सकती है। चयनित विद्यार्थी एवं उनके पालक कक्षा 6वीं में प्रवेश एवं संस्था के चयन हेतु 6 मई तक काउंसलिंग हेतु आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्रों के साथ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।