Advertisement

अच्छी शिक्षा से ही आगे बढ़ता है समाज – भूपेश बघेल

रायपुर : अच्छी शिक्षा से ही आगे बढ़ता है समाज – भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने गोड़, उरांव, कंवर और चेरवा समाज के सामाजिक भवन के लिए 25-25 लाख, देवालयों के निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की

माता राजमोहिनी देवी की मूर्ति और उनके नाम से चौक स्थापित किया जाएगा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सरगुजा प्रवास के दौरान आज सूरजपुर में आदिवासी विकास सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने सम्मेलन में गोड़, कंवर, उरांव और चेरवा समाज के सामाजिक भवन के लिए 25 25 लाख रुपए तथा बस्तर की तरह सरगुजा में भी देवालयों के निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने माता राजमोहिनी देवी की मूर्ति और उनके नाम पर चौक स्थापित किए जाने की भी घोषणा की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज के आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही कोई समाज मजबूती से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा की प्रदेश में भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष जोर दिया जा रहा है। अच्छी शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम और हिंदी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं। जवाहर उत्कर्ष योजना, प्रयास आवासीय विद्यालय और एकलव्य विद्यालय के माध्यम से बच्चों की अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है।

बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। लोगों को अपने घर के नजदीक ही निःशुल्क इलाज और जांच के साथ दवा मिल रही है। सम्मेलन को आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह और छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47