Advertisement

Ambikapur News : मुख्यमंत्री ने कतकालो जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण………….

मुख्यमंत्री ने कतकालो जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण………….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा के ग्राम कतकालो पहुंचे। उन्होंने कतकालो में नवनिर्मित जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया और प्रांगण में अनार के पौधे का रोपण भी किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, लुण्ड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं अधिकारीगण भी उपस्थित थे ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

मुख्यमंत्री बघेल को वहाँ उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि लगभग 434.40 लाख रुपये की लागत से बने इस जल शोधन संयंत्र की क्षमता 15 एमएलडी की है। जिससे लगभग 75 हज़ार जनसंख्या को शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है और 6 उच्च स्तरीय जलागारों का भराव होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह संयंत्र मिशन अमृत- आवर्धन पेयजल परियोजना के तहत नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा संचालित है ।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05