Advertisement

Ambikapur News : 16 के जेल भरो आन्दोलन को ऐतिहासिक बनाने भिड़ जाएं कार्यकर्ता- पवन साय……..

16 के जेल भरो आन्दोलन को ऐतिहासिक बनाने भिड़ जाएं कार्यकर्ता- पवन साय………….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आगामी 16 मई के भाजपा के जेल भरो आन्दोलन को सफल बनाने के लिए आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में भाजपा सरगुजा की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मुख्य आतिथ्य, जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे के विशिष्ट आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर तथा नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम प्रबोध मिंज के उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भूपेश सरकार के तुगलकी फरमान के विरोध में 16 मई को प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में भाजपा द्वारा जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया गया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार आम आदमी के अभिव्यक्ति की आजादी छीनना चाहती है, तभी पिछले दिनों सरकार ने विरोध प्रदर्शन करने वालों पर 19 बिंदुओं की शर्तें थोप दी है ताकि सरकार के विरुद्ध कोई आवाज न उठे। आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे निरंकुश और तानाशाह प्रदेश सरकार को सबक सिखाने के लिए जेल भरो आन्दोलन का आयोजन किया है। ऐसे में कार्यकर्ता पूरी ताकत इस आंदोलन में भाग लें।

कार्य विस्तर योजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए है इसे हर हाल में पूर्ण करना है।
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने पार्टी के कार्य विस्तार योजना पर मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। आगे उन्होंने कहा कि 16 मई का जेल भरो आंदोलन हम सबके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्राण प्राण से जुट जाए। अपने स्वागत उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार के हिटलरशाही आदेश के विरोध में हम 16 मई को जेल भरो आन्दोलन करने जा रहे हैं जो घड़ी चौक से शुरू होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि भूपेश सरकार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है, इसीलिए भाजपा ने सड़क की लड़ाई शुरू की है। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि विस्तारकों को अपना कार्य तत्परता से करना चाहिए तथा संगठन के लिए अति महत्वपूर्ण कार्य विस्तार योजना को सफल बनाना चाहिए।  इस अवसर पर नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि पूरे प्रदेश में भूपेश सरकार के खिलाफ आक्रोश है जनता त्राहिमाम है, ऐसे में विपक्ष के दायित्व का निर्वहन हमें सड़क पर उतर कर करना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ सिंह पैकरा ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, फुलेश्वरी सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केसरी राजकुमार बंसल, डी के पुरिया, आलोक दुबे, राधे श्याम ठाकुर, रोशन गुप्ता, विजय व्यापारी, विकास पांडे, मधु चौदाहा, मंजूषा भगत, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, संजय सोनी, अजय प्रताप सिंह, विश्व विजय तोमर, जन्मेजय मिश्रा, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, सोनू तिग्गा, अनामिका पैकरा, दीक्षा अग्रवाल, दीपक तोमर, प्रेमानन्द तिग्गा, निश्चल सिंह, मनीष सिंह, रवि जायसवाल, छोटू थामस, दिनेश साहू, अनिल सिंह, रजनीश पांडे, बालनाथ यादव, महेन्द्र सिंह, वैभव सिंह, रज्जू राम, श्रवण दास, गुरुशरण सिंह, धनराम नागेश, अंशुल श्रीवास्तव, शरद सिंहा, संजू वर्मा, दुर्गा शंकर दास, सोलू सिंह तथा रवि उरांव सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47