Ambikapur News : अम्बिकापुर में बनी शॉर्ट फिल्म ‘‘चिराग-द बेस ऑफ फैमिली’’ इण्डियन इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (ISFFA) अवार्ड में विजेता घोषित…………

अम्बिकापुर में बनी शॉर्ट फिल्म ‘‘चिराग-द बेस ऑफ फैमिली’’ इण्डियन इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (ISFFA) अवार्ड में विजेता घोषित…………

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

https://youtu.be/feOkz4OQrbc

अम्बिकापुर। इण्डियन इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल अवार्ड कोलकाता में आयोजित शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में अम्बिकापुर में बनी शॉर्ट फिल्म ‘‘चिराग-द बेस ऑफ फैमिली’’ जो ‘‘कोरोना संक्रमण’’ पर आधारित पारिवारिक फिल्म को इण्डियन इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के सेकेण्ड सेशन में शॉर्ट फिल्म ‘‘चिराग’’ को समिक्षकों द्वारा फिल्म की प्रशंसा करते हुए विजेता घोषित कर सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने पर प्रभाआनंद फिल्म प्रोडक्शन अम्बिकापुर के फिल्म निर्माता प्रभा सिंह यादव ने फिल्म के लेखक एवं डॉयरेक्टर आनंद सिंह यादव एवं सभी कलाकारों एवं सहायोगियों व मित्रों व दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फिल्म के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों एवं आमजनों को कोरोना संक्रमण एवं कोरोना वेक्सीन व हेल्थ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फिल्म का निर्माण किया गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

यह फिल्म निश्चित रूप से परिजनों एवं आमजनता को हेल्थ के प्रति जागरूक कर रही है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा प्रभानंद फिल्म प्रोड्क्शन यूट्यूब चैनल पर दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है, जिन दर्शकों द्वारा अभी तक नहीं देखा गया है वो यूट्यूब पर देख सकते हैं। तथा इस फिल्म में गीत-संगीत पूनम दुबे, म्यूजिक प्रदीप विश्वास, डीओपी जितेन्द्र विन्दू एवं कलाकार आनंद सिंह यादव, देवेश बेहरा, अर्चना पाठक, रंजीत सारथी, डॉ0 अजयपाल सिंह, डॉ0 पी0आर0 शिवहरे, मीना वर्मा, किरण कुशवाहा, राजेश कुमार सिन्हा, शताक्षी, सुषमा मिंज, बी0आर0 सिंह, हिमांशु पाण्डेय, हेमंत, अभिषेक गुप्ता, राजकुमार, देवंती गुप्ता, दिशा गुप्ता, लक्की गुप्ता, रामदुलार यादव, रामचन्द्र यादव, कलम विश्वकर्मा, जशपाल सिंह ने अच्छा किरदार निभाया।