छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

सहस्त्रबाहु जंयती में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

सहस्त्रबाहु जंयती में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

बेमेतरा – छत्तीसगढ़ कलार समाज द्वारा गुरुवार को ग्राम रेवे के सिन्हा धर्मशाला परिसर में सहस्त्रबाहु जंयती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शामिल हुए। सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आर्शीवाद लिया। जिसके पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने अपने आकर्षक गीत व नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान सहस्त्रार्जुन अपने तप के बल पर कई वरदान प्राप्त किया। वे भागवान विष्णु के चक्र के अवतार थे। जिस तरह से चक्र में हजार आरे होते हैं इसलिए उनके एक हजार हाथ थे। भगवान सहस्त्रार्जुन के बताये रास्ते में चलने का संकल्प लेते हुए समाज में एकजुटता बनाये रखने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, दिनेश सिन्हा, डामन लाल सिन्हा, होरीलाल सिन्हा, विजय सिन्हा, प्रीतम सिंह चंदेल, देवलाल सिन्हा, मदन लाल सिन्हा, रघुवीर सिन्हा, अनुजराम जायसवाल, केशव सिन्हा, धनेश्वरी दिनेेश कौशल, राजू जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल, रमेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!