छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

जान भी दे देंगे पर हसदेव अरण्य में जंगल कटने नही देंगें-संजीव झा प्रदेश प्रभारी, आप………….

जान भी दे देंगे पर हसदेव अरण्य में जंगल कटने नही देंगें-संजीव झा प्रदेश प्रभारी,आप………….

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

देवेश बेहेरा/संवाददाता/अम्बिकापुर// आज आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा हसदेव अरण्य के जंगल को बचाने मुख्य्मंत्री निवास का घेराव किया गया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के संयोजन में घेराव किया। इस घेराव में आसपास से बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्त्ता पहुंचे। कार्यकाताओं को सम्बोधित करते हुए संजीव झा ने कहा कि
हसदेव अरण्य में आदिवासी लगातार विरोध कर रहे है और पर्यावरण विशेषज्ञों की चेतावनी के बाद भी राज्य की कांग्रेस सरकार ने परसा कोयला खदान को मंजूरी दे दी है। हसदेव अरण्य के गांव में ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व कहा था कि अगर कांग्रेस सरकार में आई तो वे आदिवासियों के साथ खड़े रहेंगे और कोयला खदान नहीं खुलने देंगे। सरकार बनने के बाद सब कुछ भूलकर कांग्रेस सरकार ने खदानों को मंजूरी देना शुरु कर दिया है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

आम आदमी पार्टी हसदेव अरण्य में जंगल उजाड़ने और आदिवासियों को विस्थापित करने का पुरजोर विरोध कर रही है, इसी के मद्देनज़र सरकार को जगाने आम आदमी पार्टी ने 21 मई 2022 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव का सफल आयोजन किया जिसमें आम जन का भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है। यह जानकारी सूरज सेठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी नॉर्थ जोन द्वारा दी गई।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!