Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा के ऊपर मिशन 2023 फतह करने की महत्वपूर्ण जवाबदारी है- प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो………

भाजपा महिला मोर्चा के ऊपर मिशन 2023 फतह करने की महत्वपूर्ण जवाबदारी है- प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो………

देवेश बेहेरा/संवाददाता/अम्बिकापुर// भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण सम्भागीय बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो के मुख्य आतिथ्य, भाजपा प्रदेश मंत्री उधेश्वरी पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ| इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुषमा खलखो ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा के ऊपर मिशन 2023 फतह करने की महत्वपूर्ण जवाबदारी है महिला मोर्चा की सक्रियता व कार्यक्षमता के दम पर ही आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार छतीसगढ़ में बननी है| महिला मोर्चा के एक एक कार्यकर्त्ता को प्रत्येक घर तक पहुचना है तथा पार्टी के मुददों व नीतियों पहुचाना है|

इस अवसर पर खलखो ने सरगुजा सम्भाग के पांचो जिलों जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर तथा सरगुजा जिले के अध्यक्ष व महामंत्रियो से कार्यक्रम का वृत्त लिया तथा प्रत्येक बूथ में कमल सखी अनिवार्य रूप से गठित करने का निर्देश दिया| इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री उद्धेश्वरी पैंकरा ने कहा की भाजपा महिला मोर्चा पूरी ताकत के साथ सम्भाग में काम कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आने वाले चुनाव में देखने को मिलेंगे| प्रदेश की भूपेश सरकार के राज में महिलाओं के साथ जितना अत्याचार व अनाचार की घटनाएँ हो रही है उतनी पहले कभी नही हुई, महिलाओं में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नारी शक्ति का बार बार अपमान करने को लेकर भारी आक्रोश है| इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा की सरगुजा सम्भाग में महिला मोर्चा का काम सराहनीय है, बूथ बूथ में महिला मोर्चा द्वारा कमल सखी के गठन से पार्टी मजबूत हो रही है| इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा की भाजपा में महिला मोर्चा का महत्त्व युवा मोर्चा से कम नही है, भाजपा अगर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो इसमें महिलाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान है|

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा की भारत की 50 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही महिला शक्ति का राजनैतिक क्षेत्र में भागीदारी पहले के मुकाबले तेजी से बढ़ा है| आगामी 31 मई से 15 जून तक आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्त्ता को 75 घंटे का समय देना है जिसमे महिला मोर्चा भी शामिल है| इस अवसर पर अपने स्वागत उदबोधन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार के खिलाफ अब महिलाएं सड़क पर उतरने लगी हैं, आने वाले चुनाव में कांग्रेस के इस लबरा सरकार को प्रदेश की महिलाएं उखाड़ फेकेंगी| कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री सोनू तिग्गा ने तथा आभार प्रदर्शन जिला मंत्री मधु चौदहा ने किया|

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, किरण मिश्रा, शंकुन्तला पाण्डेय, मंजूषा भगत, सन्तोष दास, विकास पाण्डेय, आलोक दुबे, संजय सोनी, मोहिनी झा, रजनी चौबे, लक्ष्मी राजवाड़े, उर्मिला नेताम, ममता कश्यप, शंकुन्तला पोर्ते, उमा पाण्डेय, रीता कुर्रे, रश्मि जायसवाल, मीरा बैरागी, संगीता कंसारी, चुरामणि, राजकुमारी, इन्दु कश्यप, कुशुम सिंह, श्वेता गुप्ता, शारदा पैंकरा, बबली नेताम, बंदनी, मनमेत, लीलावती, बिना गुप्ता, नूतन विश्वास, शान्ति सिंह, प्रवीण सिंह, फुलबसिया राजवाड़े, लीनामांझी, सरोज साहू, शंकुतला देवांगन, कुशुम लता साहू, लक्ष्मी गुप्ता, कलावती जायसवाल, नेहा तिवारी, हिरा सिंह, सुषमा मिंज, बसंती भगत, शान्ति सिंह, कुशुम सिंह तथा दुर्गा शंकर दास सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे|

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47