Advertisement

किसानों ने 2.06 लाख टन रासायनिक उर्वरकों का किया उठाव

रायपुर : किसानों ने 2.06 लाख टन रासायनिक उर्वरकों का किया उठाव

खरीफ के लिए 13.70 लाख टन के विरूद्ध राज्य में 6.45 लाख टन उर्वरक भंडारित

आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर राज्य में किसानों द्वारा विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का समितियों से उठाव किया जा रहा है। अब तक 2.06 लाख टन रासायनिक उर्वरक का उठाव किसानों ने किया है, जो कि भंडारित 6.45 लाख टन का 32 प्रतिशत है। राज्य में इस साल खरीफ सीजन में 13.70 लाख टन रासायनिक उर्वरकों के वितरण का लक्ष्य है। जिसके विरूद्ध अब तक सहकारिता एवं नीजि क्षेत्रों में 6.45 लाख टन उर्वरक का भंडारण किया जा चुका है, जो कि लक्ष्य का 47 प्रतिशत है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहकारिता एवं नीजि क्षेत्र में अब तक 3 लाख 58 हजार टन, यूरिया, 01 लाख 4 हजार 743 टन डीएपी, 33 हजार 412 टन एनपीके, 23 हजार 253 टन पोटाश, एक लाख 25 हजार 725 टन सुपर फास्फेट का भंडारण है। किसानों को अब तक 01 लाख 18 हजार 88 टन यूरिया, 43 हजार 932 टन डीएपी, 3278 टन एनपीके, 6790 टन पोटाश तथा 33 हजार 598 टन सुपर फास्फेट का वितरण किया जा चुका है। राज्य में विभिन्न प्रकार के कुल 4 लाख 39 हजार 453 टन रासायनिक उर्वरक वितरण हेतु उपलब्ध है। यहां यह उल्लेखनीय है कि बीते साल इसी अवधि तक राज्य के किसानों द्वारा मात्र 65 हजार 553 टन रासायनिक उर्वरक का उठाव किया गया था, जबकि इस साल 2 लाख 5 हजार 686 टन उर्वरक का उठाव किया जा चुका है, जो कि गत वर्ष की तुलना में लगभग 01 लाख 40 हजार टन अधिक है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47