Advertisement

गौठान के माध्यम से महिलाओं में नई ऊर्जा का हुआ संचार

रायपुर : गौठान के माध्यम से महिलाओं में नई ऊर्जा का हुआ संचार

छायाचित्र प्रर्दशनी के माध्यम से लोगो को मिल रही सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी

दुर्गम क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का मिल रहा लाभ

रायपुर 29 मई 2022

राज्यस्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में विकासपरक राज्यस्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव और विकास कार्यों की उपलब्धियों को दिखाया जा रहा है। आज कवर्धा जिले के पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने प्रदर्शनी को देखा और सराहा।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कवर्धा के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गो के आर्थिक उत्थान के लिए योजनाओं का संचालन कर रही है। ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। महिला सशक्तिकरण के सपनों को सफल करने सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से डॉक्टर अब घर-घर पहुंच कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। ग्राम चिल्फी, लूप, सर्वोदय दादर, सालहेवारा जैसे दुर्गम क्षेत्रों से ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के माध्यम से दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसी तरह पंडरिया विकासखंड के ग्राम पवनी, अमरपुर, मांठपुर, चारभाटा आदि के ग्रामीणों ने सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सरकार द्वारा विभिन्न किश्तों में दी जा रही राशि जरूरत के समय मिल रहा है। किसानों को अब तीज त्योहारों और किसानी के लिए कर्जा लेने से मुक्ति मिली है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भूमिहीन मजदूर, महिला और युवा लाभान्वित हो रहे हैं।

कवर्धा जिले के बोड़ला ब्लाक के ग्राम पंचायत उसरवाही, समुहपिपर, तारो, बोलदाकला, दुर्जनपुर आदि के पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सरपंच घनश्याम साहू और सरइपतेरा की सरपंच श्रीमती कचराबाई गंधर्व ने सरकार की सभी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि गौठान के माध्यम से महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। महिलाएं अब आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रही है। महिलाओं के जीवन में खुशहाली आयी है। इसके अलावा सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना से लोगों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है।

कवर्धा जिले से आए पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि छायाचित्र प्रर्दशनी के माध्यम से लोगो तक सभी शासकीय योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों एवं पंपलेट के माध्यम से भी मिल रही है

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57