Advertisement

पानी की उपलब्धता बढ़ाने जिले में बनेंगे 78 अमृत सरोवर…………

पानी की उपलब्धता बढ़ाने जिले में बनेंगे 78 अमृत सरोवर…………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// सतही और भूमिगत दोनों स्थानों पर पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए मिशन अमृत के तहत जिले में 78 अमृत सरोवर बनाये जाएंगे। कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में  बरसात से पहले सरोवर का काम पूरा करने के लिए भूमिपूजन के साथ कार्य भी युद्धस्तर पर शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक सरोवर कम से कम एक एकड़ भूमि पर 10 हजार घन मीटर की जलधारण क्षमता के साथ बनाया जाएगा। सरोवर निर्माण का कार्य मनरेगा के अभिसरण से होगा। प्रति सरोवर की अनुमानित निर्माण लागत 18.60 लाख होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर व बतौली जनपद में 10-10, मैनपाट व उदयपुर में 8-8, सीतापुर में 13, लखनपुर में 17 तथा लुण्ड्रा जनपद में  12 अमृत सरोवर बनाये जाएंगे। अमृत सरोवर के स्थल चिन्हांकन के लिए विशेष ग्रामसभा का भी आयोजन किया गया था। कार्य की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति गठित की गई है।

ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री द्वारा विगत 24 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर  मिशन अमृत सरोवर का शुभारंभ किया गया है। इस मिशन के तहत प्रत्येक जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवर बनाये जाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47