Ambikapur News : विशेष ग्रामसभा का आयोजन 7 जून को…………

विशेष ग्रामसभा का आयोजन 7 जून को…………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// ग्राम पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की सूची का अनुमोदन कराने हेतु 7 जून 2022 को ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा इस संबंध में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 (1) (क) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी कर दिया गया है। ग्रामसभा में गणपूर्ति कराने का दायित्व संबंधित सरपंच, पंच एवं सचिव को दिया गया है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)