Advertisement

पेड़ों को बचाने के पुनीत कार्य में लगे आंदोलनकारियों के साथ खड़ी है भाजपा – बृजमोहन अग्रवाल………..

पेड़ों को बचाने के पुनीत कार्य में लगे आंदोलनकारियों के साथ खड़ी है भाजपा – बृजमोहन अग्रवाल………..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आज उदयपुर क्षेत्र के परसा केते कोयला खदान खुलने की अनुमति मिलने के बाद क्षेत्र में हो रहे पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई से प्रभावित लोगों से भेंट करने पूर्व कैबिनेट मंत्री व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल घाटबर्रा गांव पहुंचे। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबू लाल अग्रवाल तथा आदिवासी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम सहित अन्य भाजपा नेताओं के साथ पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल ने ग्रामीणों के साथ बातचीत में कहा कि हमें ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत है बजाय कोयले की पेडों को बचाने के पुनीत कार्य में लगे आंदोलनकारियों के साथ पूरी भारतीय जनता पार्टी खड़ी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

आगे उन्होने कहा कि कोयले को निकालना यदि जरूरी है तो उसे अंडरग्राउंड तरीके से निकाला जाऐ ताकि पेडों को नुकसान न हो, जहाँ खाली जमीन हो वहीं से ही कोयला निकले यह सुनिश्चित होना चाहिए। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का सीधे जुड़ाव प्रकृति एवं पर्यावरण से है इसलिए पेड़ बचेगा तो ही आदिवासियों की संस्कृति बचेगी । अग्रवाल ने ग्रामीणों के साथ अलग अलग बातचीत की तथा बारीकी से उनकी समस्याएं सुनीं, कार्यक्रम के पश्चात 5 जून पर्यावरण दिवस पर आज उन्होने सरई का पेड़ भी लगाया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, अरूणा सिंह, राधेश्याम सिंह, जन्मेजय मिश्रा, आलोक दुबे, रितेश गुप्ता, चिंटू राजपाल, विश्वविजय तोमर, निश्चल सिंह, सुभाष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, दिनेश साहू, अनिल सिंह, चंद्रबसु यादव, संतोष जायसवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57