छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक दिवसीय अंबिकापुर प्रवास पर

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक दिवसीय अंबिकापुर प्रवास पर

संजू रंजक: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव एक दिवसीय प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बदलाव के सवाल पर कहा कि बदलाव जिन्हें करना है उनसे पूछना चाहिए..वही प्रदेश भर में कोरोना के लगातार नये मामले सामने आने के सवाल पर मंत्री सिंहदेव ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दरसअल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक दिवसीय अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचे थे।वही बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से हुई मुलाकात के सवाल पर मंत्री सिंहदेव ने दो शब्दो में जवाब देते हुए कहां कि त्योहारों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने का मौका मिला था।उन्हें त्यौहारों की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इसके अलावा उन्होंने ने सधा हुआ जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जिनको जैसी जिम्मेदारी देती है।

हम सभी जिम्मेदारियों को मिलकर निभाते है।वही बदलाव के सवाल पर मंत्री सिंहदेव ने दो टूक शब्दो में कहा कि जिनको बदलाव करना है उन्ही से पूछना चाहिए। इसके अलावा प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों को अभी अभी सतर्कता बरतनी चाहिए अगर लोग लापरवाही बरतेंगे तो स्थितियां बिगड़ भी सकती है। हालांकि मंत्री सिंह देव ने संतोष जाहिर करने हुए कहा कि बुधवार को जो रिपोर्ट प्रदेश भर की सामने आई वह दशमलव 1 की पॉजिटिविटी का है। 27 हाजर लोगों की जांच में मात्र 27 लोग संक्रमित पाये गये है।बावजूद इसके लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!