Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा अम्बिकापुर ग्रामीण द्वारा टीकाकरण एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान……………

भाजपा महिला मोर्चा अम्बिकापुर ग्रामीण द्वारा टीकाकरण एवं स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान……………

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह पैकरा के निर्देशानुसारं ग्रामीण मण्डल अम्बिकापुर के शक्ति केन्द्र बकीरमा में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के सेवा समर्पण, त्याग 08 साल के बेमिशाल के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला सरगुजा की महामंत्री सोनू तिग्गा के नेतृत्व में तथा कार्यक्रम प्रभारी प्रियंका चौबे, सह प्रभारी प्रभा सिंह यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य नीलम राजवाड़े की उपस्थिति में टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवा, स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जिसमें कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, सहायिका, स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को तिलक लगाकर श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के देश के प्रति सेवा, समर्पण, त्याग व जन जन के विकास की भावना से कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा देश में जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, आवास योजना, निःशुल्क हेल्थ कार्ड योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, बच्चों के टीकाकरण एवं कोरोना काल में देश में सभी को कोरोना वैक्सीन एवं बुस्टर वैक्सीन की शत्प्रतिशत की व्यवस्था किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिसके लिए हम सभी उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। इस दौरान ग्राम की महिलाओं द्वारा ग्राम में व्याप्त समस्याओं जैसे- स्वास्थ्य केन्द्र नवीन निर्माण हेतु, नल जल योजना का लाभ, आवास योजना का लाभ, हेल्थ कार्ड योजना का लाभ की समस्याओं से अवगत कराया गया। उक्त समस्या को शासन प्रशासन के समक्ष रखने हेतु भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कहा गया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सोनू तिग्गा, कार्यक्रम प्रभारी प्रियंका चौबे, सह प्रभारी प्रभा सिंह यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य नीलम राजवाड़े, महिला स्व. सहायता समूह की अध्यक्ष सुषमा, मितानिन अनिता, कौशल्या, इन्द्रकुंवर, आ.बा.सहायिका, उर्मिला सावित्री, पुष्पा, रोशनी, आरती, पूजा, मंजूषा, तिलासो, पुष्पा, सफियानो, जुगोबाई, आशा, सुगंति,ए तवारी, दुर्गावती, फुलवती, कलेश्वरी, सहाली, मोती बाई, एनएम तिग्गा सोनी, मोहनी, मंजूषा कुजूर एवं काफी संख्या में महिलाऐं उपस्थित थीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47