Advertisement

मुख्यमंत्री से ओलंपिक पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री से ओलंपिक पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने की सौजन्य मुलाकात

विजेंदर सिंह के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने रायपुर में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच कराने का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के खेल को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर किया विचार-विमर्श

मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के खेल को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर किया विचार-विमर्श मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में खेलों विशेष रूप से और बॉक्सिंग को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विजेंदर सिंह भारत के ऐसे पहले बॉक्सर हैं जिन्होंने ओलंपिक में कोई पदक जीता है। विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच कराने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर में मैच करने की सहमति दी। इस मैच में विजेंदर सिंह का मुकाबला अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज से होगा। विजेंदर सिंह ने वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बॉक्सिंग ग्लव्स भेंट किए। मुख्यमंत्री ने भी विजेंदर सिंह को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47