Advertisement

सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आया बदलाव

रायपुर : सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आया बदलाव

गौरेला पेंड्रा मरवाही के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

और ग्रामीणों ने

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में विकासपरक राज्यस्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव और विकास कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित है। आज गौरेला पेंड्रा मरवाही के पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने देखा और सराहा।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद गौरेला पेंड्रा मरवाही के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्गाे के आर्थिक उत्थान के लिए योजनाओं का संचालन कर रही है।ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। महिला सशक्तिकरण के सपनों को सफल करनें सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से डॉक्टर अब घर-घर पहुंच कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहा है।ग्राम सोनबचरवार और बढ़ावंनधाड़ के ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के माध्यम से दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी तरह ग्राम केवची, बचरवार आदि के ग्रामीणों ने सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सरकार द्वारा विभिन्न किश्तों में दी जा रही राशि जरूरत के समय मिल रहा है।किसानों को अब तीज त्योहारों और किसानी के लिए कर्जा लेने से मुक्ति मिली है।सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम भूमिहीन मजदूर,महिला और युवा लाभान्वित हो रहे हैं।

जिले के जनपद पंचायत मरवाही के सदस्यों और अन्य ग्रामों के सरपंचों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।अवलोकन के बाद सरकार की सभी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि गौठान के माध्यम से महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। महिलाएं अब आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में बढ़ रही है।महिलाओं की जीवन में खुशहाली आयी है। इसके अलावा सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना से लोगों को रोजगार मिल रहा है।इससे खासकर समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। प्रर्दशनी में सभी शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा की जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों एवं पंपलेट उनके लिए काफी उपयोगी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47