Advertisement

सभी विकासखंडों में मिलेगी सोनोग्राफी की सुविधा……….

सभी विकासखंडों में मिलेगी सोनोग्राफी की सुविधा……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के सतत प्रयास से सरगुजा जिले में पहली बार विकासखंड स्तर पर गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी की सुविधा प्रदान की जा रही है, ताकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ मृत्यु दर को कम करके हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान की जा सके। इस उद्देश्य से अब जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके प्रथम चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर में 9 जून 2022 को सोनोग्राफी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे गर्भवती महिलाओं को जिला मुख्यालय में आकर सोनोग्राफी कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संयोगिता पैकरा के द्वारा किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47