
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़विश्व
चुनाव की तारीखों पर चर्चा करें वरना विधानसभाएं भंग कर दी जाएंगी: इमरान खान
चुनाव की तारीखों पर चर्चा करें वरना विधानसभाएं भंग कर दी जाएंगी: इमरान खान
इस्लामाबाद/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली संघीय सरकार बातचीत के जरिये मसलों का समाधान कर आम चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं करती है तो वह पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की विधानसभाओं को भंग कर देंगे।.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख खान (70) ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि उनके नेता प्रांतीय विधानसभाओं से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने राजधानी इस्लामाबाद के लिए मार्च करने के आह्वान को यह कहते हुए वापस ले लिया था कि इसके गंभीर परिणाम होंगे।.











