Advertisement

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन।

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर – उक्त संबंध में जानकारी के अनुसार क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में संतोष पावले जिलाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ के मुख्य आतिथ्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार दुबे की अध्यक्षता एवं सुनील कुमार पोर्ते सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम सरपंच श्रवण सिंह, मो इसराइल खान वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, अमरेश राजवाड़े पूर्व अध्यक्ष एसएमसी, श्रीमती ऐनवती राजवाड़े अध्यक्ष एसएमसी, कैलासो बाई उपाध्यक्ष एसएमसी, अलख शिक्षा गुणवत्ता मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल व सचिव हेमराज सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में संस्था के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी द्वारा शाला प्रवेश उत्सव के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संतोष कुमार पावले ने उपस्थित बच्चों को समाज व देश का भविष्य बताते हुए प्रतिदिन विद्यालय आकर अध्ययन करने व गुरुजनों के बताए रास्ते पर चलने हेतु प्रेरित किया गया। डॉ विनोद कुमार दुबे द्वारा अपने उद्बोधन में संस्था में पदस्थ शिक्षकों व बच्चों की प्रशंसा कर मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सुनील कुमार पोर्ते, मो इसराइल खान, अमरेश राजवाड़े द्वारा भी बच्चों को मेहनत करने हेतु प्रेरित किया गया। कक्षा छठवीं के कुल 26 नवप्रवेशी बच्चों को अतिथियों द्वारा रोली- चंदन लगा मिष्ठान खिलाकर पुस्तक, गणवेश, बिस्किट, चॉकलेट गिफ्ट देकर शाला प्रवेश कराया गया तो वही उपस्थित समस्त 60 बच्चों को मिष्ठान, बिस्किट व चॉकलेट देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनशिक्षक बिजेंद्रलाल जयसवाल,विकास श्रीवास्तव, सूरज सोनी, प्रभुराम विश्वकर्मा, रुपलाल विश्वकर्मा, पनमेश्वरी, राजाराम, फुलमेत, शोभित, देवचंद सहित शिक्षक रिजवान अंसारी, एम टोप्पो, विद्यावती सिंह, तिलेश्वरी राजबाड़े सहित एसएमसी के समस्त सदस्य व अभिभावक गण उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47