Advertisement

रावघाट तक पहली बार यात्री ट्रेन चलाने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है

रावघाट तक पहली बार यात्री ट्रेन चलाने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। ताड़ोकी से रावघाट तक 17.5 किमी के नए रेलखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल पूरा हो गया है। सीआरएस ने इस सेक्शन पर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है।

इसके बाद रायपुर रेल मंडल ने यात्री ट्रेन के परिचालन की अनुमति के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही रावघाट तक यात्री ट्रेन शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 तारीख को आरपीएफ के एक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर आ रहे हैं। ऐसे में इससे पहले रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने पर उनके हाथों रावघाट के लिए यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने की संभावना है।

दल्लीराजहरा-रावघाट नई रेल लाइन करीब 95 किमी लंबी है। इसका अंतिम 17.5 किमी का ताड़ोकी-रावघाट सेक्शन अब तैयार हो गया है। रावघाट स्टेशन का निर्माण भी पूरा हो चुका है। 22 सितंबर को सीआरएस की टीम ने इस रेलखंड की पटरी, पुल-पुलियों, विद्युतीकरण, सिग्नलिंग और सुरक्षा इंतजामों की जांच की। इसके बाद स्पीड ट्रायल कर परिचालन क्षमता परखी गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47