Advertisement

​​​​​​​लब्बैक की सदा के साथ राज्य के 382 हज यात्री हज्जे बैतुल्लाह के लिए रवाना

रायपुर : ​​​​​​​लब्बैक की सदा के साथ राज्य के 382 हज यात्री हज्जे बैतुल्लाह के लिए रवाना

40 दिनों की हज यात्रा के बाद 2 अगस्त को लौटेंगे हाजी

मुख्यमंत्री बघेल एवं मंत्री डॉ. टेकाम ने हज यात्रियों को दी बधाई

बैतुल्लाह लिए रवाना के

छत्तीसगढ़ के 382 हाजी मक्का-मदीना के पवित्र हज यात्रा के लिए आज मुम्बई से रवाना हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा स्कूल शिक्षा एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सभी हज यात्रियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनसे छत्तीसगढ़ की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की दुआ करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो साल के बाद हाजियों को हज यात्रा जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। खुशी की बात यह है कि इस साल हज यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ के जिन लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया था, उन सभी लोगों को मक्का-मदीना की पवित्र यात्रा पर जाने का सौभाग्य मिला है।

राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज 2022 के लिए राज्य के 382 हज यात्री मुंबई अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से सऊदी एयरलाइन्स की फ्लाइट एसव्ही-5729 से आज 24 जून को प्रातः 10.50 बजे मुंबई से जेद्दाह के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया की विगत 02 वर्षाे से कोरोना महामारी के कारण सऊदी हुकूमत द्वारा अन्य देशों से आने वाले हज यात्रियों पर पाबन्दी लगाई गई थी। इस वर्ष हज यात्रा का मौका मिलने पर रवाना होने वाले हज यात्रियों की आखे ख़ुशी से चमक रही थी। उन्होंने बताया कि राज्य के हज यात्रियों की प्रदेश के विभिन्न जिलों से मुंबई तक की यात्रा हेतु आ रही दिक्कतों के मद्देनज़र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से मुम्बई तक यात्रा के लिए रेल्वे टिकट कन्फर्म कराया गया। उन्होंने इसके लिए राज्य के सभी यात्रियों एवं मुस्लिम समाज की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज हाउस मुंबई में राज्य के सभी हज यात्रियों की रिपोर्टिंग 22 जून को मुकम्मल कराकर 23 जून को उन्हें हज यात्रा के दस्तावेज़ों का वितरण किया गया और 24 जून को प्रातः में हज हाउस मुंबई से राज्य हज कमिटी द्वारा एयरपोर्ट ले जाकर अपनी देख रेख में हज्जे बैतुल्लाह के लिए रवाना हुए। हज यात्रियों ने राज्य हज कमिटी के प्रबंधन की सराहना की है। हज यात्रियों में 202 पुरुष एवं 180 महिलाएं शामिल है। हाजियों की वापसी 2 अगस्त को होगी। राज्य के हाजी सीधे मदीने शरीफ से मुंबई आएंगे।

इस अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर ने विशेष रूप से उपस्थित होकर राज्य के हज यात्रीयों को यात्रा की शुभकामनाएं दी। हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव साजिद मेमन, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शिव सिंह ठाकुर, हज कमेटी के सदस्य मौलाना कारी सैयद अशफाक अहमद अंजुम, डॉक्टर कारी इमरान अशरफी, मोहम्मद शाहिद, महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद हुसैन मलकानी, सलीम अशरफ, राज़िक़ अमजद उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47