छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

दाढी पुलिस ने 4 जुआड़ीओ पर की कार्यवाही

दाढी पुलिस ने 4 जुआड़ीओ पर की कार्यवाही

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर कार्यवाही की जा रही है। जिस के तहत 19 जुलाई को थाना दाढी क्षेत्रांतर्गत ग्राम नवागांव कला पंचायत चौक स्ट्रीट लाईट के नीचे आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे हैं की सुचना पर थाना दाढी पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 4 जुआड़ी पकडे गये। थाना दाढी में जुआ का 1 प्रकरण दर्ज कर 4 जुआडियों के विरूद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों रिवेन्द्र जायसवाल उम्र 27 साल निवासी नवागांवकला, भुनेश्वर निर्मलकर उम्र 34 साल निवासी नवागांवकला, अनिल ध्रुव उम्र 34 साल निवासी नवागांवकला, परमेश पटेल उम्र 30 साल निवासी नवागांवकला के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 2270 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया हैं। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी दाढी निरीक्षक संतोषी ग्रेस, सउनि दिलीप टिकरिहा, आरक्षक बालमुकुंद सिंह, राजेश कुर्रे, चंद्रकुमार पटेल, हीराचंद एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!