Advertisement

लंबित महंगाई एवं गृह भत्ता को लेकर कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन………….

लंबित महंगाई एवं गृह भत्ता को लेकर कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन………….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्त्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारियों ने फेडरेशन के आव्हान पर जिला सरगुजा के विभिन्न संगठनों के हजारों कर्मचारियों द्वारा एसबीआई कलेक्ट्रेट ब्रांच के सामने धरना प्रदर्शन कर रैली निकालकर कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से मुख्यमंत्री छ0ग0 शासन को ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें उल्लेख किया गया है कि लंबित केन्द्र के समान देय तिथि अनुसार निर्धारित महंगाई भत्ता स्वीकृत करने एवं केन्द्र के अनुरूप 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से व 7 वें वेतनमान अनुसार गृहभाड़ा भत्ता स्वीकृत करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

उल्लेख किया गया है कि राज्य शासन के कर्मचारियों को 12 प्रतिशत महँगाई भत्ता 1/1/2019 से केंद्र शासन के समान देय तिथि से स्वीकृत किया गया था, राज्य शासन के कर्मचारियों को 17 प्रतिशत महँगाई भत्ता 1/7/ 2021 से स्वीकृत किया गया था। जबकि केन्द्र शासन के द्वारा 17 प्रतिशत महँगाई भत्ता 1/7/ 2019 से स्वीकृत किया गया था। जिसके फलस्वरूप राज्य शासन के कर्मचारियों को 1/7 /2019 से 30/6 / 2021 तक प्राप्त वेतन में आर्थिक क्षति हुआ था। जो कि आज पर्यन्त हो रहा है। फेडरेशन के द्वारा 4/9/2021 को वार्ता में पक्ष रखा गया था। जिस पर बाद में निर्णय लिये जाने का आश्वासन दिया गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लेकिन राज्य शासन ने आज दिनांक तक निर्णय नहीं लिया हैं। राज्य शासन के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान पर 22 प्रतिशत महँगाई भत्ता 1/5/2022 से स्वीकृत किया गया है। जोकि केंद्र शासन द्वारा महँगाई भत्ता स्वीकृति हेतु निर्धारित तिथि 1 जनवरी एवं 1 जुलाई अनुसार नहीं है। केंद्र शासन द्वारा 17 प्रतिशत से 28 प्रतिशत महँगाई भत्ता 1/7/2021 से प्रभावशील किया था। जिसमें देय तिथि 1/1/ 2020 का 4 प्रतिशत 1/7/2020 का 3 प्रतिशत एवं 1/1/2021 का 4 प्रतिशत इस तरह कुल 11 प्रतिशत सम्मिलित है। केंद्र शासन ने 28 प्रतिशत से 31 प्रतिशत महँगाई भत्ता देय तिथि 1/7/2021 से स्वीकृत किया है।

तत्पश्चात 31 प्रतिशत से 34 प्रतिशत महँगाई भत्ता देय तिथि 1/1/2022 से स्वीकृत किए जाने की मांग गई है। इस दौरान संभागीय संयोजक कौशलेन्द्र पाण्डेय, जिला संयोजक कमलेश सोनी, संभागीय प्रवक्ता एम.एल. स्वर्णकार, राजपत्रित संघ के डॉ. सीके मिश्रा, छ0ग0 प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, अजीत सिंह, आलोक सिंह, दुर्गेश सिन्हा, अनिल तिवारी, श्रीकांत चौबे, संतोष दुबे, शीतल बहादुर, अखिलेश सोनी, सुनील सिंह, आदित्यनंदन यादव, स्वरजीत पाठक, ज्योतिली राजेन्द्र जायसवाल, अशोक यादव, विजेन्द्र यादव, माण्डवीय तिवारी, रीता कुर्रे, अजय शुक्ला, बृजेन्द्र मिश्रा, आशुतोष दुबे, संजय यादव, एनपी गुप्ता एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47