Advertisement

मुख्यमंत्री ने मनेन्द्रगढ़ के हनुमान टेकरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर : मुख्यमंत्री ने मनेन्द्रगढ़ के हनुमान टेकरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर, 30 जून 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मनेन्द्रगढ़ में स्थित हनुमान टेकरी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश में शान्ति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी शिवराम दास ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में नौमुखी हनुमान तथा सूर्यदेव से शिक्षा प्राप्त करते हुए बाल हनुमान की प्रतिमा स्थापित है, वहीं मंदिर के गुफा मंदिर में अपने कंधों पर रामलखन को बैठाए हुए पाताल हनुमान जी की प्रतिमा भी है। मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। मंदिर का निर्माण फलाहारी बाबा द्वारा कराया गया था, जिनकी समाधि परिसर में स्थापित है, यहां गौसेवा हेतु गौशाला, साधू- संतो हेतु आश्रम भी है। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, विधायक डॉ. विनय जायसवाल और गुलाब कमरो भी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47