ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

उप्र उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर में सपा आगे

उप्र उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर में सपा आगे

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

लखनऊ (उप्र), 26 जून उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मतदान के बाद रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई और ताजा जानकारी के अनुसार दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) आगे चल रही है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

निर्वाचन आयोग से उपलब्‍ध रुझान के अनुसार रामपुर में सपा उम्मीदवार मोहम्मद असीम राजा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के घनश्याम लोधी से 9,987 मतों से आगे चल रहे हैं। आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ से 4917 मतों से आगे चल रहे हैं। आजमगढ़ में तीसरे स्थान पर बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली हैं।

रामपुर में जहां सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, वहीं आजमगढ़ में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!