
डॉक्टर्स डे पर केंद्रीय चिकित्सालय के चिकित्सकों ने रखा आयोजन
डॉक्टर्स डे पर केंद्रीय चिकित्सालय के चिकित्सकों ने रखा आयोजन
गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर -डाक्टर्स डे के अवसर पर केन्द्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर के सभी चिकित्सकों ने सपरिवार स्थानीय स्नेह मिलन में कार्यक्रम का किया आयोजन ।
उक्त कार्यक्रम मे डा.बी सी राय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर शुभारंभ किया गया।भारत में नेशनल डाक्टर्स डे 1जुलाई को डा. बी सी राय के जन्म दिवस के अवसर मनाया जाता है।डा. राय बहुत बड़े चिकित्सक, राजनेता एवं समाज सेवी थे।वे बंगाल के दूसरे मुख्य मंत्री थे ।उनहोंंने सिर्फ 2 साल में एफ आर सी एस एवं एम आर सी पी की डिग्री हासिल की थी।मुख्य मंत्री रहते हुए भी वे मरीजों का इलाज करते थे।सभी डाक्टरों ने इंडियन मेडिकल काउंसिल के द्वारा निर्धारित शपथ का वाचन किया और बिना भेदभाव के मरीजों की सेवा करने का वचन दिया। डाक्टर पी सी मिश्रा डिप्टी सी एम ओ ने बी सी राय के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला इस अवसर पर 30 जून को रिटायर हुए अस्पताल के प्रभारी सी एम ओ डा.प्रमाणिक, डा.कलाम डिप्टी सी एम ओ एवं पहले रिटायर हुए डा.आर के सिंह का सम्मान किया गया। डा.भी एन सिंह को सम्मानित किया गया जिन्हें केन्द्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।स्वागत उपरांत संगीत कार्यक्रम हुआ जिसमें डा.भी.एन.सिंह, डा.श्रीता,डा.सोढी एवं श्रीमती प्रमाणिक ने अपने गायन से सभी का मनोरंजन किया।










