कोरियाछत्तीसगढ़राज्य

कोरिया : ’समाधान तुंहर दुआर शिविर सब शहरी क्षेत्रों में भी होंगे आयोजित’

’01 अप्रैल को नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर हेतु मानस भवन में और खोंगापानी हेतु नगर पंचायत भवन में शिविर’

कोरिया : ’समाधान तुंहर दुआर शिविर सब शहरी क्षेत्रों में भी होंगे आयोजित’

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

’01 अप्रैल को नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर हेतु मानस भवन में और खोंगापानी हेतु नगर पंचायत भवन में शिविर’

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में राजस्व मामलों एवं अन्य लोकहित से संबंधित मामलों के निराकरण के लिए पंचायत स्तर पर समाधान तुंहर दुआर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए गए शिविर को जनता का बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है, जिसे देखते हुए कलेक्टर शर्मा के द्वारा शहरी क्षेत्रों में भी शिविर लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में 1 अप्रैल से शिविर की शुरुआत की जा रही है।
शिविर में राजस्व मामले जैसे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ऋण पुस्तिका, अभिलेख दुरुस्ती, बंदोबस्त त्रुटिसुधार, आर.बी.सी. 6-4 के अतिरिक्त अन्य कार्य जैसे आय जाति, निवास, प्रमाण पत्र, ई-डब्लू एस प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा पेंशन, नवीन राशनकार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि, वन अधिकार पट्टे, रोजगार व स्वरोजगार हेतु व्यक्तिगत ऋण, प्रधानमंत्री पथ विक्रेता ऋण आवेदन एवं अन्य आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। पंचायत स्तर पर आयोजित समाधान तुंहर दुआर शिविर में अब तक जिले के 193 ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा चुका है।
’यहां आयोजित होंगे शिविर’
नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में 1 अप्रैल को मानस भवन में एवं नगरपालिका परिषद शिवपुर चरचा में 4 अप्रैल को सामुदायिक भवन वार्ड क्रमांक 06 में शिविर आयोजित किया जाएगा। विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के नगरीय निकाय खोंगापानी में 01 अप्रैल को, 02 अप्रैल को नईलेदरी एवं झगराखण्ड के नगर पंचायत भवन में तथा 04 अप्रैल को नगरीय निकाय मनेन्द्रगढ़ के शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में शिविर होंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!