Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के पास 3 प्रदर्शनकारियों ने की आत्महत्या का प्रयास

पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के पास 3 प्रदर्शनकारियों ने की आत्महत्या का प्रयास

चंडीगढ़, 16 जुलाई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के संगरूर में पुलिस विभाग में नौकरी नहीं दिए जाने पर राज्य सरकार के विरोध में तीन युवकों ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया।

संघ अध्यक्ष जगदीप सिंह ने कहा कि शुक्रवार रात को दो और शनिवार को एक आत्महत्या की कोशिश की गई।

पंजाब पुलिस में नौकरी की मांग को लेकर कई युवक पिछले एक महीने से अधिक समय से संगरूर में सीएम आवास के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि गुरजीत सिंह और गुरदीप ने शुक्रवार रात अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। गुरजीत ने कीटनाशक खा लेने के बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गुरदीप ने खुद को एक पेड़ से लटकाने की कोशिश की, लेकिन अन्य प्रदर्शनकारियों ने उसे बचा लिया, उन्होंने कहा, जसविंदर सिंह नाम के तीसरे व्यक्ति ने भी शनिवार को कीटनाशक का सेवन किया।

संगरूर के पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) सुखविंदरपाल सिंह ने कहा कि जसविंदर को संगरूर अस्पताल से पटियाला के राजिंद्र अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

संघ अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने 2016 में पंजाब पुलिस बल में कांस्टेबल के पद के लिए अनिवार्य परीक्षा उत्तीर्ण की थी और उनका सत्यापन 2017 में किया गया था।

हालांकि, करीब 150 युवाओं को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47