Advertisement

दुर्ग जिले के डुंडेरा गांव के पास शनिदेव मंदिर के नजदीक तंदुला नहर में रविवार को अज्ञात महिला का शव मिला

दुर्ग जिले के डुंडेरा गांव के पास शनिदेव मंदिर के नजदीक तंदुला नहर में रविवार को अज्ञात महिला का शव मिला। नहर के पास से गुजर रहे लोगों की नजर पानी में पड़े शव पर गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।

महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों से महिला के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही, हाल के दिनों में इलाके से किसी महिला के लापता होने की जानकारी भी तलाश की जा रही है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आशंका है कि महिला का शव नहर में कहीं और से बहकर डुंडेरा के पास पहुंचा हो सकता है। आसपास के लोग भी महिला की पहचान नहीं कर सके हैं। पुलिस ने आसपास के जिलों में भी सूचना दी है, ताकि महिला की पहचान हो सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पुलिस ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि महिला की मौत नहर में डूबने से हुई या किसी दूसरी वजह से। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

इसी नहर में कबड्डी खिलाड़ी की डूबने से हुई थी मौत

तंदुला नहर में इस महीने तेज बहाव के कारण पहले भी हादसा हो चुका है। 12 सितंबर को उतई थाना क्षेत्र के सेलूद भाठापारा में रायपुर से आए 17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी शिवम यादव नहर के तेज बहाव में बह गए थे। अगले दिन एसडीआरएफ की टीम ने उनका शव बरामद किया था।

उस समय भी नहर में पानी का स्तर अधिक और बहाव तेज बताया गया था। दुर्ग जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण जलस्रोतों में पानी बढ़ा है। 26 सितंबर को बालोद जिले में तंदुला जलाशय के छलकने की खबर भी सामने आई थी। जलाशय में पानी की लगातार आवक के बीच तेज धार के साथ पानी बह रहा था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57