Advertisement

रायपुर के तेलीबांधा थानाक्षेत्र के फुंडहर स्थित ट्यूलीप एरिना होटल के दो अकाउंटेंट पर कंपनी के बैंक खाते से 28.16 लाख रुपए का अनधिकृत ट्रांसफर करने का आरोप लगा

रायपुर के तेलीबांधा थानाक्षेत्र के फुंडहर स्थित ट्यूलीप एरिना होटल के दो अकाउंटेंट पर कंपनी के बैंक खाते से 28.16 लाख रुपए का अनधिकृत ट्रांसफर करने का आरोप लगा है।

ऑडिट के दौरान वित्तीय गड़बड़ी सामने आने के बाद होटल के ऑपरेशन मैनेजर संजीव कुमार ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीनियर अकाउंटेंट हिमांशु त्रिपाठी और जूनियर अकाउंटेंट नजीप जांगड़े के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायत के मुताबिक, दोनों आरोपी कंपनी के बैंक खाते से भुगतान करने के लिए अधिकृत थे। आरोप है कि इसी अधिकार का फायदा उठाकर कंपनी के खाते से अपने और अन्य लोगों से जुड़े बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई। होटल के लेजर में इन लेन-देन को अलग-अलग व्यक्तियों और फर्मों को किए गए भुगतान के रूप में दर्ज किया गया।

हिमांशु पर 22.34 लाख और नजीप पर 5.81 लाख का आरोप

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिकायत के अनुसार, सीनियर अकाउंटेंट हिमांशु त्रिपाठी पर करीब 22.34 लाख रुपए और जूनियर अकाउंटेंट नजीप जांगड़े पर 5.81 लाख रुपए के अनधिकृत ट्रांसफर का आरोप है। पुलिस अब इन लेन-देन से जुड़े बैंक खातों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

कैश बिलिंग की रकम में भी गड़बड़ी का आरोप

शिकायत में होटल की कैश बिलिंग से मिली रकम अपने पास रखने और उसे यूपीआई भुगतान के तौर पर रिकॉर्ड में दिखाने का भी आरोप लगाया गया है।

इसके अलावा कथित गड़बड़ी छिपाने के लिए लेखा रिकॉर्ड, कंप्यूटर सिस्टम, सॉफ्टवेयर और ई-मेल में छेड़छाड़ किए जाने की बात भी सामने आई है।

तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक ट्रांजेक्शन, अकाउंटिंग रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कथित तौर पर ट्रांसफर की गई रकम किन खातों में गई और उसका इस्तेमाल किस तरह किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47