Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव: पुडुचेरी में मतदान के लिए पूरी तरह तैयार

राष्ट्रपति चुनाव: पुडुचेरी में मतदान के लिए पूरी तरह तैयार

पुडुचेरी, 17 जुलाई पुडुचेरी में सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यहां चुनाव में कुल 30 निर्वाचित विधायकों को वोट देने का अधिकार है।

एआईएनआरसी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री एन रंगासामी सहित 10 निर्वाचित विधायक हैं। भाजपा के पास गृह मंत्री ए नमस्सिवायम समेत छह विधायक हैं।

छह निर्दलीय हैं जबकि द्रमुक के छह विधायक हैं और कांग्रेस के दो सदस्य हैं।

हालांकि केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा में तीन मनोनीत सदस्य हैं, लेकिन उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति नहीं है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विधानसभा परिसर के अंदर कांफ्रेंस हॉल में सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे, जो मतदान स्थल है। परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विधानसभा सचिवालय पहले ही घोषणा कर चुका है कि सोमवार को विधानसभा परिसर के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपनी उम्मीदवारी के लिए गठबंधन के विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए पिछले हफ्ते पुडुचेरी का दौरा किया था। इस पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुडुचेरी से राज्यसभा सदस्य एस सेल्वागणपति (भाजपा) नई दिल्ली में मतदान करेंगे जबकि पुडुचेरी से लोकसभा सदस्य वी वैथीलिंगम (कांग्रेस) पुडुचेरी में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47