Advertisement

पीएम किसान सम्मान निधि हेतु जेल पहुंचकर बंदी किसान का ई-केवायसी कराया पूर्ण

अम्बिकापुर : पीएम किसान सम्मान निधि हेतु जेल पहुंचकर बंदी किसान का ई-केवायसी कराया पूर्ण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर 18 जुलाई 2022 कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार कृषि विभाग के अधिकारी पीएम किसान सम्मान निधि हेतु किसानों का ई-केवायसी का लक्ष्य पूरा करने जोर शोर से जुटे है। किसानों के घर जाकर फार्म पर हस्ताक्षर व आधार सत्यापन के लिए अंगूठे का निशान ले रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को केंद्रीय जेल के एक बंदी किसान का ई-केवायसी के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कारागृह पहुंचकर फार्म पर हस्ताक्षर कराकर व थंब इम्प्रेशन लेकर ई-केवायसी पूरा कराया गया।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सीतापुर विकासखंड के ग्राम लीचिरमा निवासी बंदी श्री शिवप्रसाद राठिया का प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत ई-केवायसी पूरा कराया गया। इसके लिए जेल अधीक्षक श्री आरएस ठाकुर का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी व आरईओ का भी सहयोग रहा।
10 दिन में 26 प्रतिशत की बढोत्तरी- उप संचालक कृषि श्री एमआर भगत ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत कृषकों का ई केवायसी तेजी से कराया जा रहा है। पिछले 10 दिन में जिले की ई केवायसी 59 से बढ़कर 85 प्रतिशत पहुंच गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47